Crime & Court

धांधलावास में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष एक की मौत आठ घायल

Published

on

Share Now

बाड़मेर.जिले के गुड़ामालानी क्षेत्र के रागेश्वरी थाना क्षेत्र के धांधलावास गांव में जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षो में खूनी संघर्ष हो गया।इस खूनी संघर्ष में बाड़मेर निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि करीब 8 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है।

दो गुटों में ये खूनी खेल अलसुबह करीब 3 बजे की होने की जानकारी सामने आ रही हैं. घटना की जानकारी मिलने पर रागेश्वरी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घायलों को गुड़ामालानी अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि दो चचेरे भाइयों के बीच 70 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है मामला गुडामालानी उपखंड अधिकारी के पास विचारधीन है लेकिन जमीन पर कब्जे की नियत से 10 बार दे दान जमीन में घुस गई इसके बाद दूसरे पक्ष ने कब्जे का विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी से शुरू हुए इस विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया जिसके चलते ससुराल आये जवाई बाड़मेर निवासी अशोक सिंह की संघर्ष में मौत हो गई।

पूरे प्रकरण को लेकर प्राप्त जानकारी के अनुसार धाधलावास निवासी लक्ष्मणसिंह व महेंद्रसिह दोनों चचेरे भाई है। इनके बीच में लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था मामला कोर्ट में विचाराधीन है एक पक्ष को इस मामलें में स्थगन का अंदेशा था इसी के चलते जमीन पर कब्जे की नीयत से रात को करीब 3 बजे महेंद्रसिह व उसके गुट के कुछ लोग जमीन पर आ गए थे। इसी बीच दोनो पक्षो में धारदार हथियारों, लाठियो से खूनी संघर्ष हो गया जिससे ससुर आये जीजा की मौत हो गई है तो दोनों पक्षो के 8 लोग गम्भीर घायल हो गए है।

मृतक जीजा इंद्रा कॉलोनी बाड़मेर निवासी

खूनी संघर्ष में मृतक अशोक सिंह बाड़मेर शहर के इंद्रा कॉलोनी निवासी है।दो महिलाओं सहित एक व्यक्ति को बाड़मेर रेफर किया गया है। वहीं 5 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।मृतक के शव को गुड़ामालानी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष को अंदेशा था कि जमीन पर स्टे मिल जाएगा। इसके बाद जमीन पर कब्जा नहीं हो पाएगा। इसी के चलते देर रात को कब्जा करने के लिए पहुंचे थे।

पुलिस ने 5 लोगों को लिया हिरासत में

पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वही लक्ष्मण सिह के मुताबिक उसके भाई महेंद्र सिंह और अन्य ने मिलकर उसके परिवार के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया है। इस हमले में उनके जीजा अशोक सिंह की मौत हो गई है

फिलहाल 3 गम्भीर घायलो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही पूरे मामले को लेकर रागेश्वरी थानाधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई के मुताबिक दो भाइयों के जमीनी विवाद चल रहा है जिसको लेकर देर रात दोनो के बीच खूनी संघर्ष एक व्यक्ति की मौत हो गई है वही 8 लोग घायल हुए हैं और इस मामले में अब तक 5 लोगो को हिरासत में ले लिया है।

Trending

Exit mobile version