Local News

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित

Published

on

Share Now

बाड़मेर.भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर बाड़मेर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित हुए।कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा गांधी चौक से स्टेशन रोड तक शोभायात्रा का आयोजन किया गया।शोभायात्रा के पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा भाजपा कार्यालय में झंडारोहण किया गया।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आदुराम मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने 42 साल का सफर लम्बा सफर तय किया है ये सफर राष्ट्र की सेवा को समर्पित है पार्टी की यह लंबी यात्रा कांटो भरी थी लेकिन कार्यकर्ताओं की बदौलत आज पार्टी ने केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार के साथ जनता की सेवा में समर्पित रहते हुए राम जन्मभूमि का मुद्दा कश्मीर की समस्या मुस्लिम बहनों के तीन तलाक की समस्या सहित कई मुद्दों का समाधान किया उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ एक पार्टी नहीं बल्कि परिवार है इस दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Trending

Exit mobile version